रायगढ़ / अवैध शराब करते हुए तमनार पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है,तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा प्रेमनगर में घर की बाड़ी से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब हुआ बरामद,आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत आरोपी पर की गई कार्रवाई,
दरअसल तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम उरबा प्रेमनगर निवासी रोशन कुमार राठिया पिता श्याम कुमार राठिया अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 10 लीटर क्षमता की जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब तथा एक अन्य प्लास्टिक थैले में रखी 10 लीटर एवं 5 लीटर क्षमता की जरीकेनों में भरी कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई।
इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 25 लीटर अवैध महुआ शराब गवाहों की उपस्थिति में बरामद कर विधिवत जब्ती पंचनामा तैयार किया गया, आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है,
रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




