Skip to content

रायगढ़ इस्पात संयंत्र में हुआ फर्नेस ब्लास्ट,4 मजदूर गंभीर रूप से घायल निजी अस्पताल में चल रहा है उनका इलाज–

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में पूंजी पथरा थाना क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात संयंत्र में हुआ फर्नेस ब्लास्ट, जिसकी चपेट में आने से 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल अपेक्स में भर्ती कराया गया है,जहाँ उनका अभी सघन इलाज जारी है ,वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्निश में अधिक नमी (मॉइश्चर) जमा हो जाने के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है,घायलों में अमरेश कुमार, फिरोज आलम खान और रामनाथ सूर्यवंशी (जांजगीर-चांपा) शामिल हैं,

जबकि एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि इनमें से दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी है।

वही मामले में रायगढ़ इस्पात के जीएम सुनील पांडा ने कहा कि बरसात के समय में फर्नेस में रॉ मैटेरियल के कारण नमी (मॉइश्चर) आ जाता है, नमी आने की वजह से जब फर्नेस हिट होता है तो कभी-कभी उसमें गैस का फॉर्मेशन हो जाता है।

गैस ऊपर निकलने के कारण धुआं काफी फैल गया और आसपास मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई, इस दौरान ऊपर कार्य कर रहे कुछ मजदूरों ने घबराहट में इधर-उधर छलांग लगा दी, जिसकी वजह से उन्हें चोटें आई हैं।

उन्होंने ब्लास्ट होने की बात से इनकार किया है और कहा कि यह घटना अफरा-तफरी के कारण हुई है, इस घटना में करीब चार लोग घायल हुए हैं,

घटना के बाद उद्योग प्रबंधन के अधिकारी अपेक्स अस्पताल में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं,वहीं मौके पर औद्योगिक स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस भी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।