रायपुर /छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रदेशभर में पदस्थ 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले करते हुए, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, उप निरीक्षक तथा अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



जारी आदेश के अनुसार प्रवीण वर्मा को सहायक आयुक्त से प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है,वहीं राजेश कुमार शर्मा का स्थानांतरण रायपुर से राजनांदगांव किया गया है, रेखा मराठी को बस्तर संभाग से सक्ती जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है,
जबकि नितिन कुमार शुक्ल को सक्ती से मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी भेजा गया है,इसी तरह दीप माहिष को रायपुर से राज्य स्तरीय उड़नदस्ता में पदस्थ किया गया है, सी. आर. साहू को दुर्ग से खैरागढ़-गंडई-छुईखदान तथा नीलिमा तिवारी को जांजगीर-चांपा से रायपुर वेयरहाउस में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के तहत बलौदाबाजार, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, बलरामपुर और धमतरी सहित कई जिलों में जिला आबकारी अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है, इसके अलावा कुछ अधिकारियों को प्रभारी पद पर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को संभागीय उड़नदस्ता और छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन में नियुक्त किया गया है।
विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त माना जाएगा,तथा उनका वेतन नवीन पदस्थापना स्थल से ही आहरित किया जाएगा,यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है, और अवर सचिव के. एल. कश्यप द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित है,
आबकारी विभाग में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ बनाने और नियंत्रण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभिन्न जिलों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।




