Skip to content

पुलिस विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,61 निरीक्षकों के तबादले आदेश जारी…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है,पुलिस मुख्यालय   रायपुर ने 61 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार यह ट्रांसफर प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है,तबादले के तहत कई निरीक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है,

राज्य में हाल के दिनों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और फील्ड में तैनात अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लगातार स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं,इसी क्रम में यह बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है। पुलिस विभाग के इस निर्णय के बाद कई जिलों में नए निरीक्षकों के जॉइन करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।