Skip to content

जहरीली शराब से मौत के शंका पर अब खोदी ज रही कब्रें, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा मौत के राज–

बलौदा बाजार / बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरवे में कथित जहरीली शराब सेवन से पिछले तीन माह के दौरान 8 लोगों की मौत के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है,ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में कसडोल थाना में लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम ने जांच तेज कर दी है।

ग्रामीणों ने गांव के निवासी रामसाय जायसवाल पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है,मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मृतकों के शवों का पुनः परीक्षण कराने का निर्णय लिया है।

बीते शनिवार 13 जून को मृतक महत्तरू साहू के दफन शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया था, अब जांच की अगली कड़ी में अब शेष 6 मृतकों के शवों को भी कब्र से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक बुधराम जायसवाल का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा दाह संस्कार के माध्यम से किया जा चुका है, जिसके कारण उसके शव का पुनः परीक्षण संभव नहीं हो पाएगा।

वहीं अन्य मृतकों के शवों का फॉरेंसिक परीक्षण कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उनकी मौत किसी जहरीले पदार्थ या शराब के सेवन से हुई थी या नहीं।घटनास्थल पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव उत्खनन की कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर एसडीपीओ कौशल किशोर वासनिक, तहसीलदार विवेक पटेल, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम, पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हैं,पूरे गांव में इस कार्रवाई को लेकर लोगों में उत्सुकता और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के रहने वाले रामसाय जायसवाल ने लंबे समय से ग्रामीणों को शराब पिला रहा यह और जिस व्यक्ति ने उसके दिए हुए शराब का सेवन किया उसके बाद एक-एक कर कई लोगों की मौत हुई।

हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और कहा है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी,

मृतकों के नामचैतू साहू (55 वर्ष) छातूराम साहू (58 वर्ष, पूर्व सरपंच) विनोद साहू (36 वर्ष)बद्री पटेल (58 वर्ष)जगानंद माछी (50 वर्ष) बुटालू साहूबुधराम जायसवाल (दाह संस्कार किया जा चुका है) महत्तरू साहूफिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन मौतों के पीछे वास्तव में जहरीली शराब थी या कोई अन्य कारण ??

ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।