धमतरी/धमतरी जिले स्थित करेली बड़ी इलाके में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब स्थानीय दुकान से खरीदी गई 10 रुपए वाली फ्रूटी पीने से एक दो वर्षीय मासूम बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई, बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस पैकबंद पेय पदार्थ के 100 एमएल वाले पाउच के भीतर से 3 इंच लंबा ‘जहरीला अवशेष’ यानी छिपकली की चमड़ी मिलने से इलाके के लोग बुरी तरह सहम गए हैं। इस खौफनाक घटना ने पैकेज्ड पेय पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के दावों पर भी सीधे तौर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के परिजनों ने पास की ही एक दुकान से यह पैकबंद पेय पदार्थ खरीदा था,बच्ची ने जैसे ही फ्रूटी का कुछ हिस्सा पिया, उसकी हालत बिगड़ने लगी,मासूम की बिगड़ती सेहत को देखकर घबराए परिजनों ने जब उस 100 एमएल के पाउच को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
पैकेट के अंदर करीब 3 इंच लंबा एक संदिग्ध अवशेष मौजूद था,आनन-फानन में बच्ची को तत्काल प्रभाव से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है,परिजनों द्वारा बरामद किए गए उस संदिग्ध अवशेष को जब परीक्षण के लिए भेजा गया तो चौंकाने वाला सच आया सामने।
जांच में इस बात की स्पष्ट पुष्टि हुई है कि फ्रूटी के भीतर मौजूद वह जहरीला अवशेष असल में एक छिपकली की चमड़ी है, इस खुलासे के बाद इलाके में पैकेज्ड पेय पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश है,घटना ने लोगों को सहमा दिया है,
अस्पताल प्रबंधन के सूत्रों ने बताया है कि डॉक्टरों की सघन निगरानी के चलते बच्ची की हालत अब स्थिर है,वहीं आक्रोशित परिजनों ने इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है,पूरे मामले में फिलहाल किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




