Skip to content

गांजे की तस्करी में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार…

रायपुर / रायपुर पुलिस की सूखे नशे पर बड़ी चोट, 8,21,700/-का गांजा जब्त* रायपुर पुलिस द्वारा *मुख्यमंत्री के “नशामुक्त छत्तीसगढ़” विजन* के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक और उल्लेखनीय सफलता मिली है।

जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है,

दरअसल दिनांक 06.06.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैण्ड के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में अवैध गांजा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रही है।

मुखबिर सुचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई ।टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को पकड़ा गया।

महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16.434 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा* बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 8,21,700/- रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपिया श्रीमती पूजा देवी सोनकर पति शम्भू सोनकर उम्र: 40 वर्ष ग्राम चकरा, थाना राजगढ़, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेशपूछताछ में आरोपिया ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजे को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश लेजाकर वहां खपाने की फिराक में थी।

आरोपिया के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को आज दिनांक 07.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर *न्यायिक रिमांड* पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

DCP (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल ने बताया कि रायपुर पुलिस “नशे के सौदागरों” के विरुद्ध निर्णायक युद्ध लड़ रही है, युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए शहर के बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है,आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।