Skip to content

आंधी-तूफान के चलते बड़ा विज्ञापन बोर्ड (होर्डिंग) सड़क पर गिरा,बाल-बाल बचे लोग-देखें वीडियो

रायगढ़ /तेज हवाओं और आंधी-तूफान के चलते शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एक बड़ा विज्ञापन बोर्ड (होर्डिंग) सड़क पर गिरा,विज्ञापन बोर्ड (होर्डिंग) की चपेट में दो दुपहिया वाहन व बिजली के खम्भे व विघुत लाइन,आंधी-तूफान के चलते हुए इस घटना के चलते शहर में हुआ ब्लेकआउट,विभागीय अमला मौके पर कर रहें है सुधार कार्य,      
दरअसल रायगढ़ शहर में शाम मौसम ने अचानक ली करवट,  तेज हवाओं और आंधी-तूफान के चलते शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,यहाँ एक पुराने बिल्डिग पर लगा एक भारी-भरकम लोहे का विज्ञापन बोर्ड (होर्डिंग) तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल पाया और भर-भराकर सड़क पर गिर गया,
https://youtu.be/XT-MLe8TeVU?si=tNKB2ey8jDXOBjEa
अचानक हुए इस भीषण हादसे में कुछ देर के लिए मानो अफरा -तफरी सी मच गई,गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह विशालकाय स्ट्रक्चर नीचे गिरा, उस समय जोरदार बारिश हो रही थी इस वजह से वहां से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था,
एक बड़ी राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है,घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई,सुरक्षा के मद्देनजर  पुलिस द्वारा मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि आम लोगों को उस तरफ जाने से रोका जा सके।
फिलहाल, भारी मशीनों (जेसीबी) की मदद से सड़क पर गिरे इस विशालकाय लोहे के मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि बिजली व यातायात को जल्द से जल्द पूरी तरह से सुचारू किया जा सके।