रायगढ़/ रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, यहां तुमिडीह स्थित डैम किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती का नग्न अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया,
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है,युवती का शव डैम किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पूंजीपथरा पुलिस को दी,

डैम किनारे युवती का शव की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी राम किंकर अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से कपड़े आसपास फेंके गए हो सकते हैं,
युवती के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं,वहीं चेहरे को पत्थर से कुचलने की भी बात सामने आई है, जिससे हत्या के बाद पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है,मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है,वही इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है,




