रायपुर/ राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र से पशु के साथ क्रूरता और अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है,यहाँ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हमीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला,
पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले का खुलासा एक वायरल वीडियो के जरिए हुआ,वीडियो में आरोपी की आपत्तिजनक हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थीं, इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सबसे पहले इस घटना की सूचना एक गौ सेवक को दी थी, इसके बाद गौ सेवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पिछले करीब सात दिनों से पशु के साथ क्रूरता और अनाचार कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पशुओं के साथ क्रूरता की गई थी। उन मामलों में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के साथ क्रूरता और इस तरह की अमानवीय घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




