Skip to content

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व भगा ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार…

रायगढ़ /नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने अपहरण-दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत किया गिरफ्तार,27 अप्रैल को लापता बालिका को दूसरे ही दिन सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र से किया गया बरामद,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल जब्त, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर,

मिली जानकारी के अनुसार मामले में 27 अप्रैल 2026 को बालिका (13 साल) के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,कि बालिका दोपहर घर से निकली वापस नहीं लौटी, मोहल्ले और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुम बालिका ग्राम कोटमी थाना डभरा जिला सक्ती में है,सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तत्काल डभरा रवाना हुई और बालिका को दस्तयाब कर संदेही रमेश यादव को हिरासत में लिया गया,पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से एक वर्ष पूर्व मेले में पहचान हुई थी और दोनों मोबाइल पर संपर्क में थे।

हर 10-15 दिनों के बीच रमेश रायगढ़ आता था और स्वयं को अविवाहित बताया था,घटना दिन 27 अप्रैल को भी आरोपी रायगढ़ आया, जहां रोज गार्डन के पास मिलकर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर मोटरसाइकिल से अपने घर ले गया,मामले में आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 23 M 6642 और मोबाइल जब्त किया गया है,

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे रमेश के पहले से शादीसुदा होने की जानकारी नहीं थी,बालिका के मेडिकल, कथन, साक्ष्य अनुरूप आरोपी पर धारा 87, 651 बीएनएस और 4,6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया,बालिका की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त थाना कोतवाली स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।