Skip to content

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट,लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार,फरार साथियों की तलाश जारी…

रायगढ़ /शहर के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाईकरते हुए डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार किया है,वही घटना में शामिल दो अन्य फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश जारी है,आरोपियों ने ट्रांसपोर्ट आफिस में घुसकर कर्मचारी से मारपीट और डेढ़ लाख की लूट की वारदात को दिया था अंजाम,

दरअसल प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा,

जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने केश काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नगद लूटकर वाहन से फरार हो गए।


मामले में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/26 धारा 296,351(3),115 (2), 324 (4), 310 (1) बी०एन०एस० (2023) कायम कर आहतों का उपचार कराया गया है, जिसके बाद जूटमिल पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित करते हुए पांच आरोपियों- शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहु और गणेश दास महंत उर्फ नानु को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया,आरोपियों के मेमोरेंडम पर लूटी रकम में शेष बचे 370 रुपये बरामद किए गए,आरोपियों के अनुसार लूट की राशि भागते समय कुछ रूपये गिर जाना और अधिकांश रूपये आरोपियों ने खर्च कर दिया था,

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है,जूटमिल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-
(01) शिवा पटेल उर्फ विक्की पिता नरेश पटेल उम्र 32 साल निवासी धनांगर पटेल मोहल्ला थाना कोतरारोड
(02) सुखसागर सारथी उर्फ सागर पिता पालु राम सारथी उम्र 32 वर्ष सा० धनांगर वार्ड क 05 थाना कोतरारोड
(03) मनोज सारथी पिता गणेश सारथी उम्र 35 साल सा० धनांगर गोड मोहल्ला थाना कोतरारोड
(04) लोकेश्वर साहु पिता टीकाराम साहु उम्र 30 वर्ष सा० धनागर सडकपारा थाना कोतरारोड
(05) गणेश दास महंत उर्फ नानु पिता शौकी दास महंत उम्र 40 वर्ष सा० धनांगर देवलाश पारा थाना कोतरारोड