Skip to content

तमनार से लापता युवक की डेम में डूबने से दर्दनाक मौत,कोतरारोड पुलिस कर रही अममले की जाचं–

/रायगढ़ /रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टीपाखोल डैम में कल से लापता किशोर की डेम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार तमनार निवासी 17 वर्षीय सार्थक वैष्णव कल सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तमनार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

वही आज रविवार की सुबह को कोतरा रोड थाना क्षेत्र के टीपाखोल डैम के किनारे उसकी लावारिस बाइक और चप्पलें मिलने के बाद घटना का खुलासा हुआ, इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (DDRF) की टीम को मौके पर बुलाया।

गोताखोरों ने डैम के गहरे पानी में तलाशी अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सार्थक की बाइक शनिवार दोपहर से ही डैम के पास खड़ी देखी गई थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह नहाने या हाथ-पांव धोने के दौरान गहरे पानी की चपेट में आ गया होगा।

आपको बता दें कि मृतक के पिता दिलीप वैष्णव जिंदल पावर लिमिटेड  में कार्यरत हैं,जवान बेटे की इस असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार सहित तमनार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है,पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि प्राथमिक रूप से यह मामला दुर्घटना का ही नजर आ रहा है, लेकिन कोतरा रोड पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कर रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजहों की पुष्टि हो पाएगी।