Skip to content

जंगल में मिली बुजुर्ग महिला की सड़ी गली लाश,पुलिस टीम मौके पर कर रही मामले की जाँच…

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में छाल थाना क्षेत्र के बहेरामार में एक बुजुर्ग महिला की सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी सी फ़ैल गई है, गाव से महिला पिछले कई दिनों से लापता थी, मिले शव उसी महिला के होने कि आशंका जताई जा रही है,पुलिस मामले प्रारंभिक जाँच में हत्या मानकर जाँच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र आज सुबह उस वक्त दहल गया, जब ग्रामीणों ने जामपाली के जंगल में एक महिला की लाश देखी,शव की पहचान बहेरामार निवासी बुजुर्ग महिला के रूप में कि जा रही है, शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है,लाश बुरी तरह सड़-गल चुकी है और सूख गई है, जिससे यह साफ है कि हत्या कुछ दिन पहले ही कर दी गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ही गांव के एक युवक ने बुजुर्ग महिला की हत्या करने कि जानकारी सामने आई थी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जामपाली के घने जंगलों में फेंक दिया गया था, महिला के गायब होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज उसकी लाश मिलने से पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

फिलहाल, छाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर हत्या की मुख्य वजह क्या थी ?