Skip to content

थाना जूटमिल के नवीन भवन तथा“स्मार्ट पंजीयन कार्यालय”का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया लोकार्पण…

रायगढ़/ माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में “स्मार्ट पंजीयन कार्यालय” तथा थाना जूटमिल के नवीन भवन का लोकार्पण किया,

दरअसल वित्त मंत्री ओपी चौधरी नवीन थाना भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने रिबन काटकर भवन का शुभारंभ किया,इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ नवीन थाना भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ,सभी अतिथियों ने भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए पूर्व में जूटमिल क्षेत्र पुलिस सहायता केंद्र के रूप में संचालित होता था, वर्ष 2005 में इसे पुलिस चौकी बनाया गया और वर्ष 2023 में चौकी से थाना में उन्नयन किया गया,उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में 20 नए थाना भवनों की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें थाना जूटमिल भी शामिल था। पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा थाने का निर्माण कार्य किया गया है।

एसएसपी ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की विशेष पहल से बेहद कम समय में उच्च गुणवत्ता वाला थाना भवन तैयार हुआ है। इससे पुलिसिंग में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने जिला पुलिस प्रशासन को नए थाना भवन के लिए शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।