रायगढ़ /सघन वाहन जांच अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में चावल को जब्त अवैध परिवहन की आशंका पर जब्त कर कार्रवाई की गई है,दरअसल एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन की भांति प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान थाना चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा जमुनाईन चौक में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी, जांच के दौरान एक सफेद रंग की टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AF 5689 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पीछे चावल की बोरियां लदी हुई पाई गईं। वाहन चालक जयनंद मालाकार (36 वर्ष), निवासी सेमरा थाना पुसौर से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
चावल के अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए चालक के कब्जे से उक्त पिकअप वाहन सहित 60 बोरी सीलबंद चावल (प्रत्येक 50 किलोग्राम), कुल 30 क्विंटल चावल जब्त किया, मामले की अग्रिम कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी रायगढ़ को सूचना दे दी गई है,
थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




