Skip to content

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में बाईक चोर गिरफ्तार,चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद…

रायगढ़ /जूटमिल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मुखबिर की सूचना पर चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया,आरोपी ने दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की वारदात कबूल की, और उससे डेढ़ लाख की बाइक जब्त की गई, दरअसल जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है,

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया,पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम बलदेव दास महंत उर्फ नानु (24 वर्ष), निवासी केवाली थाना जोबी जिला रायगढ़ बताया,सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखी दोनों मोटरसाइकिल को चोरी का होना स्वीकार किया।

आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 03 अप्रैल 2026 की रात पुराना बस स्टैंड मटन मार्केट से पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AN 1235) तथा 05 अप्रैल 2026 को कोडातराई में आयोजित भागवत पंडाल के पास से हीरो पैशन प्रो (CG 13 W 9291) चोरी की थी,उक्त पैशन प्रो बाइक की चोरी के संबंध में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मामला दर्ज है,

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) जब्त कर उसे वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई प्रधान आरक्षक लोमस सिंह राजपूत, अनूप कुजूर, आरक्षक नरेश रजक, संजय एक्का, तरुण महिलाने, सुशील यादव, सनी मालाकार शामिल थे,