रायगढ़ / शहर के इलेक्ट्रानिक दुकान में ग्राहक बन कर आये व्यक्ति ने दुकानदार से नजरें बचा कर न केवल गल्ले से 23 हजार रूपए नगद पार कर दिया बल्कि सामने खड़ी उसकी एक्टिवा वाहन को भी ले उड़ा,दुकानदारी मेें व्यस्त व्यवसायी की नजर जब गल्लेे पर पड़, तब उसे चोरी होने का आभास हुआ।

वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है,पुलिस ने अज्ञात चोर विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी में दिख रहे हुलिये के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है,उक्त मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है,
मिली जानकारी के अनुसार शहर के श्याम टॉकीज रोड पर स्थित गणेश रेडियो एण्ड वाच स्टोर में दोपहर को तकरीबन 12 बजे दुकान संचालक मुकेश चौधरी ग्राहकों को सामान बताने में व्यस्त था,इसी दौरान भीड़ भाड़ होने का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति उसकी दुकान में आया और कुछ सामान खरीदना है, कह कर आस पास देखने लगा।
चूंकि दुकान में भीड़ अधिक थी लिहाजा मुकेश अन्य ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त था, इसका फायदा उठाते हुए उक्त व्यक्ति ने सभी की नजर बचाते हुए गल्ले में रखे पैसे निकाल कर चंपत हो गया। इस बीच मुकेश ने दुकान में आये उक्त व्यक्ति को नहीं देखा तब उसकी खोजबीन की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मुकेश उसे देखने के लिए जब दुकान के बाहर निकला तो देखा कि दुकान के सामने खड़ी उसकी एक्टिवा (क्रमांक सीजी 13 एएन 3108) नहीं है, ऐसे में जब संदिग्ध व्यक्ति पर शक की सुई घुमी तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें नीले रंग की शर्ट पहना हुआ व्यक्ति दुकान के अंदर आने व सामान देखने से लेकर गल्लेे से पैसा निकालने व एक्टिवा वाहन को चलाकर भागने तक स्पष्ट नजर आ रहा है।




