Skip to content

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत–

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के लैलूंगा रोड स्थित चिमटापानी के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा,राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रामकुमार (उम्र लगभग 40-45 वर्ष), निवासी कठरापाली के रूप में हुई है,पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।