Skip to content

महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी,कोतरारोड पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…

रायगढ़ /महिला से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किया है वही घटना में शामिल पाचवे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया है,आरोपियों ने देर रात्रि मेन रोड़ किनारे दुकान पर घटना को अंजाम दिया था,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है,पीड़िता ने 5 अप्रैल को घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला पुलिस अधिकारी को बताई कि 4 अप्रैल की रात करीब 11/30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी।

इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी महिला को अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे, महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर मारपीट की,इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया,

पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड में पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 70(1), 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतरारोड अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया,गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 27 वर्ष, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार उम्र 23 वर्ष, जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 32 वर्ष तथा पिंटू निषाद पिता मदन निषाद उम्र 23 वर्ष शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया,जिसपर से आरोपी पिंटू निषादके द्वारा घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 12 AY 5870 को भी जब्त किया गया है,गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है,वही फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।