रायगढ़ / रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है,दो दिन पहले ही जहाँ तमनार में हुई हालिया कार्रवाई की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से हड़कंप मच गया है।
जिले में बैक-टू-बैक मिल रहे इन मामलों ने पुलिस और राजस्व विभाग के खुफिया तंत्र की पोल खोलकर रख दी है,सूत्रों के बताये अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगॉव ग्राम में तीन खेतो में अफीम कि खेती मिलने कि सुचना मिल रही है।

दरअसल इस मामले का खुलासा भाजपा नेता रवि भगत ने किया है, हैरानी की बात यह है कि इस अवैध खेती का पता प्रशासन को नहीं, बल्कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को चला है और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से घटगांव में लहलहा रही अफीम की फसल की जानकारी सार्वजनिक की है,
आपको बता दें कि माह भर के भीतर ही अफीम की खेती का पाचवा बड़ा खुलासा हुआ है,
उनके इस खुलासे के बाद प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में टीम को सक्रिय होकर मौके के लिए रवाना हो रहा है,
तीन दिन के भीतर दूसरा बड़ा मामलागौरतलब है कि महज 72 घंटे पहले ही तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी।




