रायगढ़ /नदी किनारे खीरा और तरबूज के आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, गुप्त सूचना पर तमनार पुलिस ने की कार्यवाई, दरअसल रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को जब्त कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित खेत आमाघाट के एक ग्रामीण का बताया जा रहा है जिसे एक अन्य द्वारा तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के लिए लिया गया था और इसी खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी।मामले में पुलिस ने एक आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है,घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए हैं, पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव में सामने आया यह मामला काफी गंभीर है और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क की ओर इशारा करता है,पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में छापा मारकर अवैध अफीम की खेती पकड़ी,अफीम की फसल को मौके पर ही जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
यह खेत मूल रूप से तरबूज, ककड़ी और सब्जियों की खेती के नाम पर लिया गया था, लेकिन अंदर ही अंदर अवैध गतिविधि चल रही थी। मार्शल सांगा नाम के आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। उससे पूछताछ के जरिए इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद मौके पर पहुंच रहे हैं,पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आगे की जांच जारी है…




