Skip to content

ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जिला पुलिस कार्यालय में था पदस्त…

रायगढ़/जिला पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक की हादसे में मौत की खबर से महकमें में शोक की लहर,मृतक आरक्षक का नाम सुजीत मिंज बताया जा रहा है जो रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था।

बताया जा रहा है कि सुबह रेलवे पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल घटना सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी जाँच की जा रही है,,,,