Skip to content

41 टन लोहे का एंगल सहित चोरी गई ट्रेलर को पुलिस ने किया बरामद,नाबालिग चोर पुलिस के गिरफ्त में…

रायगढ़/शहर के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में ट्रेलर सहित 41 टन लोहे का एंगल चोरी कर फरार हुए हेल्पर को रायगढ़ और सक्ती पुलिस की संयुक्त नाकेबंदी में पकड़ा गया,पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GA 3147 और उसमें लोड लोहे का एंगल समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। मामले में विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक धरमराज जाट निवासी अजमेर (राजस्थान) ने कोतरारोड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 मार्च को जेएसपीएल रायगढ़ से ट्रेलर में करीब 41 टन लोहे का एंगल लोड कराया गया था, 7 मार्च की शाम जिंदल गेट के बाहर ट्रेलर खड़ा कर चालक कागजात जांच कराने गया, तभी ट्रेलर में बैठा हेल्पर चाबी लगी हालत में वाहन लेकर फरार हो गया,चालक लौटकर आया तो ट्रेलर गायब मिला और हेल्पर का मोबाइल भी बंद आ रहा था जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की,

ट्रेलर चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा जिले में नाकेबंदी कर ट्रेलर की तलाश शुरू की गई,सघन चेकिंग के दौरान सक्ती जिले के टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर को रोककर पकड़ लिया और सूचना कोतरारोड़ पुलिस को दी,पूछताछ में अपचारी बालक ने ट्रेलर चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद ट्रेलर और लोहे का एंगल जब्त कर लिया गया,पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।