Skip to content

राइसमिल के लेबर क्वाटर में बाथरूम के बाहर नाली किनारे मिली मजदुर की लाश,पुलिस कर रही है मामले की जाचं–

ब्रेकिंग रायगढ़ – संदिग्ध परिस्थितियों में मिली सौरभ राइस मिल के लेबर की लाश, लेबर क्वाटर के बाथरूम के बाहर नाली किनारे मिली है लाश, राईस मिल के अन्य लेबरों ने अपने साथी नोहर माझी के रूप में की शिनाख्त, लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुडुमकेला निवासी नोहर माझी पिता महनु राम माझी (25 वर्ष) पिछले कुछ समय से सौरभ राइस मिल में बतौर श्रमिक का काम करते हुए राइस मिल परिसर के लेबर क्वाटर में रहता था।

होली में नोहर अपने घर जाने के बजाए राइस मिल में ही रुका था, बीती रात मजदूर साथियों के साथ खाना खाने वाला नोहर लेबर क्वाटर में सोया था। ऐसे में सुबह उसकी लाश राइस मिल परिसर के बाथरूम के बाहर संदेहास्पद परिस्थितियों में मिलने से मजदूरों में मच गया हड़कम्प,

कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम जोरापाली की है घटना,फ़िलहाल कोतरारोड़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर रही है मामले की जाचं