Skip to content

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार , डीजल चोर गैंग पर तमनार पुलिस की कार्रवाई…

रायगढ़ / हाईवा चालकों से लूट और डीजल डीजल चोर गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने हाईवा वाहनों से डीजल चोरी और ड्राइवर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा है,और आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, 170 लीटर डीजल, नगदी और हथियारनुमा सामान जब्त किया है, भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में घटना, हाईवा वाहनों से डीजल चुरा कर भागे थे आरोपी,

दरअसल हाईवा चालक मुकेश यादव पिता खुथ्थू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धनवाही थाना इंदवार जिला उमरिया (म.प्र.) ने दिनांक 03 मार्च को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्तमान में भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में हाईवा चालक का कार्य करता है। दिनांक 02 मार्च की रात वह अपने हाईवा क्रमांक CG 10 BK 9082 को भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में खड़ा कर वाहन में ही सोया हुआ था।

साइडिंग में अन्य पांच हाईवा भी खड़े थे, जिनके चालक होली मनाने अपने-अपने घर चले गए थे। रात करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच उसे वाहन से आवाज सुनाई दी, जिस पर नीचे उतरकर देखने पर तीन अज्ञात व्यक्ति उसके हाईवा से डीजल चोरी करते मिले। चालक के चिल्लाने पर आरोपी डीजल का डिब्बा लेकर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर दो आरोपी वापस आए और मोबाइल व पैसे की मांग करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर चालक की जेब में रखे 200 और 100 रुपये के कुल 500 रुपये लूट लिए तथा वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल चोरी करने लगे, भयवश चालक वहां से भागकर मोबाइल के माध्यम से वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी, आरोपियों द्वारा लगभग 175 लीटर डीजल चोरी कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से सराईडीपा की ओर भागने की जानकारी दी गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16,500/- रुपये बताई गई।

मामले में थाना तमनार में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई,थाना प्रभारी ने पीड़ित चालक, आसपास के ग्रामीणों और मुखबिरों से जानकारी एकत्र कर संदिग्धों की तलाश तेज की,

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों कैलाश दास मंहत, गोविन्द सिदार और सुनील यादव को हिरासत में लिया,पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647 तथा एक प्लास्टिक गैलन में 50 लीटर डीजल और चार प्लास्टिक गैलन में 30-30 लीटर कुल 170 लीटर डीजल, आरोपी कैलाश दास मंहत से नगदी 500/- रुपये और बांस का डंडा तथा आरोपी गोविन्द सिदार से लोहे का रॉड और प्लास्टिक पाइप जप्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में (1) कैलाश दास मंहत पिता स्व. पुनीदास मंहत उम्र 30 वर्ष (2) गोविन्द सिदार पिता स्व. महेत्तर सिदार उम्र 24 वर्ष (3) सुनील यादव पिता मेघनाथ यादव उम्र 28 वर्ष तीनों निवासी ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ शामिल हैं,तीनों आरोपियों को लूट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक सुरीत सिंदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, शशिभूषण उरांव व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है,