Skip to content

10वीं की पेपर देने गई छात्रा के पेट में होने लगा दर्द, वॉशरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म…

भोपाल /मध्यप्रदेश के धार में बोर्ड परीक्षा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10वीं की छात्रा पेपर छोड़ अचानक वॉशरूम गई और फिर जो हुआ उसने सबको सन्न कर दिया.दरअसल  मंगलवार को पीथमपुर के एक परीक्षा केंद्र में 10वीं क्लास की एक छात्रा गणित का पेपर देने पहुंची थी.

पेपर के दौरान ही उसने स्कूल के वॉशरूम में एक बच्चे को जन्म दिया, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया.छात्रा लगभग दो घंटे तक मन लगाकर अपना पेपर लिख रही थी. अचानक उसे पेट में तेज दर्द महसूस हुआ और उसने वॉशरूम जाने की अनुमति मांगी.

वॉशरूम जाने के कुछ ही देर बाद वहां से एक नवजात के रोने की आवाज आई आवाज सुनकर जब महिला टीचर्स वहां पहुंचीं तो देखा कि छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है,स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस बुलाई और जच्चा-बच्चा दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया,