सारंगढ़-बिलाईगढ़/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में बरमकेला ब्लॉक के डोंगरी पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में तड़के करीब 4:30 बजे सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार कुमार साय के परिवार पर उस समय हमला किया गया, जब घर में सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे,बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने अचानक घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया,वही घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनका रायगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है,यहाँ उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है,घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों के साथ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

डोंगरीपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे, घर में कुमार साय सारथी (65 वर्ष), उनकी पत्नी मंदोबाई (62 वर्ष), बेटा राजेश सारथी (36 वर्ष), बहू संजुक्ता सारथी (30 वर्ष) और 9 वर्षीय मासूम प्रशांत सारथी मौजूद थे, इसी दौरान आरोपित तुलसीदास सारथी घर में घुस आया और अचानक धारदार हथियार (टांगी)से हमला कर मौत की नींद सुला दिया।




