Skip to content

मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में दर्दनाक हादसा,  छत से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत–

रायगढ़ / रायगढ़ शहर से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है,यहाँ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा अनन्या सर्वे की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, बताया जा रहा है कि अनन्या अपने टाइप-6 आवास के तीसरे माले की छत पर सुबह करीब 6 बजे टहल रही थी,

इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे परिजन और आसपास के लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया,घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई,

सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है,  मृतका के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं और परिवार परिसर में ही निवास करता है, आज ही अनन्या का 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था, जिससे परिवार और परिचितों में गहरा सदमा है,

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर बिलासपुर के गनियारी ले जाया जायेगा,   आपको बता दें कि इसी भवन से सात वर्ष पूर्व भी एक बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो चुकी है,मामले में पुलिस जांच जारी है।