रायगढ़ /नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज चंद घंटों में किया गिरफ्तार, दरअसल दिनांक 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिक बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं,
पीडिता के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा तथा घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था,आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया और वेलेंटाइन डे याने दिनांक 14 फरवरी को लैलूंगा मिलने बुलाया,जहाँ लड़की अपनी एक नाबालिग सहेली (16 वर्षीय) के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची।
जहाँ अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धाबो के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 13 MU 3456 से दोनों को लेने आया और फिर चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल घूमने गये,वहां आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ शाररिक संबंध बनाया,लेकिन इस बीच उसका पीडिता की सहेली पर नियत बिगड़ गया और उसने उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया तथा घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी।
बाद में दोनों पीड़िताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया,अपराध क्रमांक 50/2026 /धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट, अपराध क्रमांक 51/2026/धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट, पुलिस के पूछ-ताछ में आरोपीओमप्रकाश पैंकरा ने दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना के समय मोजूद रहना बताया, आरोपियों से एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CG 13 MU 3456 जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा पिता सुवर्धन पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा,सह-आरोपी जयकिशन धोबा पिता भगवती धोबा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है….




