Skip to content

आज से शुरू हो रही है CBSE बोर्ड क्लास 10 और 12वीं की परीक्षा,मुख्य मंत्री ने परीक्षार्थी बच्चों से

रायगढ़/आज से शुरू हो रही है CBSE बोर्ड क्लास 10 और 12वीं की परीक्षा , क्लास 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी,वहीं, क्लास 12 की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होनी है,

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी,परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा, बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्रओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं,बिना एडमिट कार्ड के स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में नहीं मिलेगा प्रवेश,परीक्षा केंद्र पर लेट आने वाले कैंडिडेट्स को नहीं दिया जाएगा प्रवेश,

स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर 10 बजे से पहले ही पहुंच जाएं, 10 बजे गेट बंद हो जाएंगे और गेट बंद हो जाने के बाद फिर किसी को नहीं दिया जाएगा प्रवेश ,

परीक्षा हॉल में क्या लेकर जा सकते हैं ?

सीबीएसई एडमिट कार्ड

नीला बॉलपॉइंट पेन

पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स

पेंसिल, रबर और शार्पनर

पारदर्शी पानी की बोतल

साधारण घड़ी

परीक्षा हॉल में क्या लेकर न जा सकते हैं ?

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर

कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स

ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

वही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों।”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है।

यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं।उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह समझ लीजिए डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।