Skip to content

महाशिवरात्रि पर शिवालय में उमड़ा भक्तो का जन-सैलाब,सीएम साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

रायगढ़ /महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है,मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से पहुंचने लगे, आपको बता दें कि राजिम कुंभ कल्प में ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई, इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे,यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व पर कई विशेष आयोजन होंगे, राज्य के सबसे प्रसिद्ध गरियाबंद जिले के राजिम में स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर में एक दिन पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किया,आज यहां शिवालय से बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी निकलेगी आज भी सुबह से भत्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। रायगढ़ जिले के गौरीशंकर मंदिर,निकले महादेव,बरगड खोला सहित कोसमनारा में महाशिवरात्रि पर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि  रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे कोसंमनारा स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है,बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु पहुंचते हैं,स्थानीय जनश्रुति के अनुसार श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं।

वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी, बाबा द्वारा पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित कर उसी स्थान को तपोभूमि बनाना तथा वर्षा, ग्रीष्म और शीत-तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर साधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान मानी जाती है।


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।