Skip to content

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे,उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत…

रायगढ़/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे,शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

लाल मैदान पहुंचने पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा, पवन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

इसके बाद वे पाण्डरिपानी स्थित मां अष्टभुजी मां लक्ष्मी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दरबार में प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मां अष्टभुजी लक्ष्मी मंदिर से मुख्यमंत्री साय महापल्ली स्थित बनोरा आश्रम पहुंचे और बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह मुख्यमंत्री साय रायगढ़ स्थित सत्यनारायण बाबाधाम के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे तथा नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।