रायगढ़ /रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तीन सितारा होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व साइबर थाना की संयुक्त रेड कार्यवाही करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है,मौके पर तीन महिलाएं मिलीं, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार,मोबाइल, नकदी, दस्तावेज व आपत्तिजनक सामग्री जब्त,पीटा एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध,

दरअसल शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से करीब शाम 7:30 बजे रेड कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के तहत पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया,पाइंटर से संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं, महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने एवं अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं,पुलिस द्वारा होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, नगदी 6,000 रुपये(पुलिस पाइंटर द्वारा दिया हुआ), स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं किरायानामा (वर्ष 2024 से) जप्त किया है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।




