Skip to content

रात के अंधेरे में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, सिरफिरा युवक पुलिस गिरफ्त में,छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में हुई कार्रवाई…

रायगढ़ /नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में सिरफिरे युवक की गिरफ्तारी, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में हुई कार्रवाई,परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर छत के रास्ते घर में घुसकर रात के अंधेरे में घर में घुसकर नाबालिग से किया था छेड़छाड़,पिता की रिपोर्ट पर तत्काल केस दर्ज,महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होते ही 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा,गिरफ्तार आरोपी दिलसाय चौहान को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल,महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में संवेदनशील और प्रभावी पुलिस कार्रवाई,

दरअसल मामले को लेकर 06 फरवरी की रात्रि बालिका के पिता द्वारा महिला थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 06.02.2026 की शाम वह अपनी पत्नी के साथ नटवर स्कूल में प्रवचन सुनने गया हुआ था और घर में बच्चे मौजूद थे।

रात्रि करीब 10 बजे जब वे घर लौटे तो पुत्री ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में दिलसाय चौहान छत के ऊपर बने गेट से घर के भीतर घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की,साथ ही आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी भी दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 331(4), 74, 75(2), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलसाय चौहान पिता स्व. समारू चौहान उम्र 25 वर्ष, निवासी रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह एवं महिला थाना का हमराह स्टाफ शामिल रहा।