रायगढ़ / शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में अवैध गांजा पर कार्यवाई करते हुए जुट्मिल पुलिस ने 12 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है, आरोपी गोविंद भट्ट उर्फ बुटू उड़ीसा से गांजा लाकर घर में छुपाकर बेचने का करता था काम,पुलिस ने आरोपी के घर से 2.50 लाख कीमत का गांजा व 3500/- नगद बरामद किया है,आरोपी के विरूद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाई की जा रही है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुट्मिल थाना प्रभारी प्रशांत आहेर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद भट्ट उर्फ बुटू ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर अपने घर में छुपाकर अवैध बिक्री कर रहा है,सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी एवं हमराह स्टाफ के साथ तत्काल टीम गठित कर आरोपी के मकान की घेराबंदी कर गवाहों की मौजूदगी में रेड कार्यवाही की गई।
तलाशी के दौरान मकान के भीतर रखी एक पेटी से 7 किलो 300 ग्राम तथा एक डिब्बे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया,पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पूर्व बिक्री हेतु गांजा लेकर आया था। मौके से गांजा बिक्री की ₹3500 नगद राशि भी जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलो 400 ग्राम गांजा अनुमानित कीमत 2,50,000/-एवं 3500/- नगद जप्त कर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक सुरेंद्र बंशी, जितेश्वर चौहान, महिला आरक्षक देव कुमार भारते तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, महेश पंडा, रविन्द्र गुप्ता और विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी-
गोविंद भट्ट उर्फ बुटू पिता स्व0 बादल भट्ट दम्र 55 साल निवासी सोनूमुडा देवारपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़
जप्त मशरूका
12 किलो 400 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 2,50,000/-एवं 3500/- नगद जप्त कुल – 2,53,500/-





