Skip to content

कोतवाली पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही जारी…

रायगढ़/ रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने शिवा नगर के मकान पर की सटीक रेड कार्यवाही करते हुए शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़ कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है, आरोपी राहूल यादव एवं उसकी महिला सहयोगी द्वारा केवड़ाबाडी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था, गिरफ्तार आरोपियों से नकदी, मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया है,

दरअसल कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहूल कुमार यादव एवं एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से एसएसपी शशि मोहन को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर सीएसपी मयंक मिश्रा ने तत्काल रेड की योजना बनाई गई। 

पीटा एक्ट की कार्यवाही के अनुरूप सीएसपी ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी। मौके पर मकान के भीतर आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा अनैतिक कार्य हेतु लाई गई दो महिलाएं मिलीं। 

तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं विवो) तथा नकद 2000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध कमाई कर रहा था।

 थाना कोतवाली में आरोपी राहूल कुमार यादव निवासी 299/3-ए नई बैरहना इलाहाबाद (उ.प्र.) हाल मुकाम केंवटापारा बस स्टैण्ड केवडावाड़ी शिवा नगर रायगढ़ एवं उसकी महिला सहयोगी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।