Skip to content

7 जुलाई से 9 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन–

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में भाजपा के सांसद और सभी विधायक, मंत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 7 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित होने जा रहा है, इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है,

बड़े स्तर पर मैनपाट में पहली बार भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है,जहां शैला रिसॉर्ट, करमा रिसॉर्ट, तिबतियन रिसॉर्ट में कार्यक्रम का आयोजन होगा और मंत्री विधायक सांसद तीन दिनों तक मैनपाट में रुक कर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होगे,

बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर इन तीनों में सांसद विधायक मंत्री रुकेंगे, वही तिब्बती केम्फ नंबर-1 में बने कम्युनिटी हाल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा,इस प्रशिक्षण में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी,

सरगुजा संभाग में इस तरह का यह पहला प्रशिक्षण आयोजित होने जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व तमाम कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे,

प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल मैनपाट में रहेगा। इन सबके ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था मैनपाट में ही की गई है अभी से सभी होटल और रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं,

प्रशिक्षण शिविर में सत्ता व संगठन के बीच बेहतर ताल-मेल कैसे स्थापित होगा इस पर प्रशिक्षण दिया जाएगा,वहीं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, आम जनों के बीच शालीनता पूर्वक व्यवहार रखना, मीडिया में बयान दिए जाने संबंधित कई ऐसे बिंदुओं पर सत्ता और संगठन के लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा,

खासकर चुनकर आये नए विधायकों और सांसदों के लिए प्रशिक्षण शिविर काफी उपयोगी माना जा रहा है जहां इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा,