Skip to content

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूध बेचने जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की हो गई मौत–

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में सुबह सवेरे दूध बेचने जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है जहां भुवनेश्वर पटेल नामक बुजुर्ग अपने गांव कलमी से दूध लेकर शहर की ओर जा रहा था,जब वे बाबाधाम कोसमनारा के पास ओवरब्रिज पर पहुचा ही था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक अर्टिगा कार (क्रमांक CG 13 AG 8055) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,

हादसा इतना भीषण था कि भुवनेश्वर पटेल के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई,

इधर घटना के बाद कोतरा रोड पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।