रायगढ़ /बीते मंगलवार को 10-12 घंटे की लगातार बारिश ने नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी, नगर पालिका द्वारा नाली सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद नगर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा,

यहाँ नगरवासियों का कहना है कि बरसात से पहले हर साल नगर पालिका नाली सफाई पर भारी भरकम राशि खर्च करती है, लेकिन इसके बावजूद हर बार हल्की से मध्यम बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है,

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है यहाँ कुछ घंटों के लगातार बारिश के बाद कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया जिससे लोगों को भारी नुकसान व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,बारिश रुकने के काफी समय बाद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी,

वही स्थानीय नागरिकों ने इस स्थिति पर बेहद नाराजगी जाहिर करते हुए मांग की है कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था में केवल कागजी कार्रवाई न करे बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसे हालात से बचा जा सके……



