Skip to content

9वीं की छात्रा ने अरपा नदी के छठ घाट पुल से छलांग लगाकर दे दी अपनी जान,पुलिस कर रही है मामले की जाचं–

बिलासपुर /बिलासपुर शहर में सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर की रहने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी के छठ घाट पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी,इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की तलाश के बाद छात्रा का शव नदी से बरामद किया गया, मृतका की पहचान अदिति (15 वर्ष) के रूप में हुई है जो स्थानीय स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी,

मिली जानकारी के अनुसार अदिति अपने परिवार के साथ राजकिशोर नगर क्षेत्र में रहती थी और बीती देर रात वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी, बताया जा रहा है कि करीब रात डेढ़ बजे वह अचानक कमरे से बाहर निकली और बिना कुछ कहे घर से तेज़ी से बाहर चली गई,उसकी हरकत देखकर बड़ी बहन भी पीछे-पीछे बाहर आई लेकिन तबतक अदिति तब तक काफी दूर जा चुकी थी,

Ad

बहन ने आवाज लगाई, परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया और कुछ ही मिनटों में अदिति छठ घाट पुल तक पहुंच गई और वहां से सीधे नदी में कूद गई,यह दृश्य देखकर उसकी बहन स्तब्ध रह गई और शोर मचाने लगी जिसे सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई,

देर रात ही गोताखोरों की टीम को बुलाया गया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा,सुबह होते ही खोज अभियान फिर शुरू किया गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नदी से लड़की की डेड बॉडी बरामद की गई,घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे,इधर मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है,फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस परिवार और सहपाठियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि आखिर अदिति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया…