मध्यप्रदेश/मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर में मानवता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है,जहाँ एक 82 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ उनके ही पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है,हृदय विदारक बात यह है कि पीड़िता को न्याय के लिए एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर काटने पड़ रहें है,स्थानीय पुलिस की कथित लापरवाही के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है,
मिली जानकारी के अनुसार घटना सिरमौर थाना क्षेत्र की है,मामले में पीड़िता ने शनिवार की रात करीब 9 बजे बताया कि वह घर पर अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए थे,जहां देर रात के करीब 1:00 बजे पड़ोस में रहने वाला आरोपी सुगमा साकेत दीवार फांदकर घर में घुस आया,


बुजुर्ग महिला के बताये अनुसार उसने मेरा गला दबाया और सीने पर बैठ गया मुझे लगा अब जान चली जाएगी और जब मैं बेहोश हो गई तो उसने मेरी आबरू लूट ली,घटना के बाद जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ सिरमौर थाने पहुँची, तो आरोप है कि पुलिस ने उन्हें वहां से टाल दिया न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया,
न्याय न मिलता देख, शनिवार को बुजुर्ग महिला परिजनों की मदद से रीवा स्थित महिला थाने पहुँची,मामला अधिकारियों तक पहुँचते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल शून्य पर कायमी कर जांच शुरू की गई, महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना दिसंबर माह की बताई जा रही है.पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं.



