Skip to content

6.290 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,जीआरपी रायगढ़ की बड़ी कार्यवाही…

 रायगढ़/ जीआरपी रायगढ़ की बड़ी कार्यवाही,6.290 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,दरअसल पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेल्वे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जीआरपी थाना रायगढ़ द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,
 इसी क्रम में आज मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला ट्रेन हावड़ा-अहमदाबाद एक्स्प्रेस में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रही है, सूचना के आधार पर जीआरपी थाना रायगढ़ की टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए आरोपीया को घेराबंदी कर पकड़ा गया,
 
 आरोपीया से पूछताछ करने पर अपना नाम शेख सकीला-बी पति सलाम शेख, उम्र 48 वर्ष, पताः- ग्राम भगवती पोस्ट कडोली, तहसील सेनगांव, थाना सेनगांव,जिला हिंगोली (महाराष्ट्र) को घेराबंदी कर पकड़ा गया,
 
आरोपीया के  नीले रंग के बैग की तलाशी पर पिट्ठू बैग के अंदर 06 पैकेट में कुल 6.290 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 3,00,000/- रूप्ये का विधिवत जप्त कर आरोपीया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 24/26 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना किया जा रहा है….