Skip to content

50,000/- रुपए रिश्वत लेते उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग गिरफ्तार,एसीबी इकाई बिलासपुर ने की कार्यवाई-देखें विडियो

रायगढ़/50,000/- रुपए रिश्वत लेते आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग गिरफ्तार, सुनीत टोप्पो के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय में की गई थी शिकायत,

एसीबी इकाई बिलासपुर ने रायगढ़ जिले के खरसिया में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को खरसिया स्थित कार्यालय में 50000/- रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार,

Ad

दरअसल धर्मजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग ग्राम पंडरी महुआ गांव में उसके मां के निवास स्थान पर जाकर तुम लोग शराब बनाते हो बोलकर घर का सामान चेक करने लगे उस वक्त वह (प्रार्थी) स्वयं मा के पास था,

उसी दिन संतोष कुमार नारंग ने कुछ कागज में उसकी मां का हस्ताक्षर भी ले लिया और उसके बाद उससे और उसकी मां से कड़ी कार्यवाही से बचने के लिए 50000/- रुपए की मांग की गई थी,

https://youtu.be/1NH0pshKv6c?si=r394aJ4PKfbeHzW2


पीडित संतोष नारंग को रिश्वत नहीं देकर बल्कि उसे पकड़वाना चाहता था,पीडित की शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई जिसके बाद ट्रैप की योजना तैयार की गई और प्रार्थी को रिश्वत रकम 50,000/-रुपए देकर आरोपी संतोष कुमार नारंग को देने के लिए भेजा गया,

जो आरोपी द्वारा रिश्वती रकम 50,000/- रुपए अपने क्षेत्राधिकार के खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में लेते ही उसे एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया जिससे आसपास के कार्ययालय में हड़कंप मच गया,

पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 50000/- रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई।