रायगढ़ / पुसौर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ग्राम पडिगांव तेलीपाली चौक में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से ओडिशा ब्रांड का पेड छाप महुआ शराब के 48 पाउच बरामद किये जिसकी कुल मात्रा 8.640 लीटर और अनुमानित कीमत 2400/- रुपये है,
दरअसल पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम त्रिभौना निवासी सुशील चौहान पिता आकुल चौहान उम्र 32 वर्ष बोरी में भरकर अवैध महुआ शराब लेकर पैदल ग्राम पडिगांव की ओर जा रहा है, सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पडिगांव के तेलीपाली चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा,


उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई और पूछताछ में युवक ने अवैध बिक्री के लिए शराब लाने व रखने की बात स्वीकार की,जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक अनूप साव और दिलीप सिदार शामिल रहे।



