Skip to content

395 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, महुआ शराब पर कोतरा रोड पुलिस की बड़ी कार्यवाई… 

रायगढ़ /395 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, महुआ शराब पर कोतरा रोड पुलिस की बड़ी कार्यवाई,कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी रेड में आरोपियों से 395 लीटर महुआ शराब सहित शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चुल्हा, बर्तन जब्त,गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई भेजा गया रिमांड पर,

दरअसल कोतरा रोड थाना क्षेत्र से आये दिन महुआ कच्ची शराब बनाने व बिक्री की खबरे लगातार आने के बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कोतरा रोड थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह को तत्काल इसपर रोक लगाने व कारगर कार्यवाई करने के निर्देश दिए,

जिसपर कार्यवाई करते हुए कोतरा रोड थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह अपने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के चिनिह्त छह अलग-अलग गाव में में छापे मार कार्यवाई करते हुए, 395 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चुल्हा, बर्तन आदि जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यालय भेजा जा रहा है,

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1. कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर
2. शिव रजवार, निवासी ग्राम कुरमापाली
3. तरुण सतनामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
4. लक्ष्मी प्रसाद सतनामी, उम्र 37 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
5. अमन सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
6. तोषराम जोल्हे, उम्र 28 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, दुर्गा चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़

पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक मनोज कुमार यादव, बंशी रात्रे, शैलेन्द्र पैंकरा, चूड़ामणि गुप्ता, विनोद लकड़ा, राजेश खंडे एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की अहम भूमिका रही।