रायगढ़ /सर्पदंश मुआवजा दिलाने के बदले 50/- हजार की रिश्वत मांगी गई,रिश्वत की रकम बाद में मिल जाए, इसके लिए बाबू ने 50/- हजार का हस्ताक्षरित चेक गारंटी के तौर पर ले लिया, ACB ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,,,

दरअसल जिले की तहसील पुसौर ग्राम बुलाकी निवासी विजय सिदार ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराईकि उसकी पत्नी रामकुमारी की वर्ष 2023 में सर्पदंश से मौत हो गई थी,जिसे शासन की योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि के लिए राजस्व विभाग में आवेदन किया गया था,
मुआवजा प्रकरण रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में लंबित था, शिकायत के मुताबिक, मुआवजा राशि जल्द बैंक खाते में जमा कराने के लिए शिकायतकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार से मिला,
आरोप है कि बाबू ने मुआवजा राशि बैंक खाते में डलवाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की और कहा कि मुआवजा राशि मिलने के बाद रकम लाकर देनी होगी,इसके साथ ही उसने गारंटी के तौर पर 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक देने को कहा,
पीड़ित शिकायतकर्ता रिश्वत के रूप में चेक देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था,इसलिए इसकी शिकायत उसने acb बिलासपुर से कर दी, शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की,
कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक लेते हुए पकड़ा गया,ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है,
ACB अधिकारी के अनुसार बिना नकद रकम बरामद हुए रिश्वत की मांग के मामले में गारंटी के तौर पर हस्ताक्षरित चेक मांगने और उसे लेते हुए आरोपी के पकड़े जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है,




