Skip to content

37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान, दिल्ली-एनसीआर में दो घंटे तक लगातार बारिश की संभावना…

नई दिल्ली /दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ अजीब है। बीते तीन दिनों से गर्मी का असर बढ़ने लगा था, लेकिन रात के समय सर्दी की चुभन भी महसूस हो रही थी। लोग हैरान थे कि जनवरी में इतनी गर्मी क्यों? हालाँकि अब मौसम ने करवट बदला है और आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी चल रही है,

जो 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही है,इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी शुरू हो चुकी है,अगले दो घंटे तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Ad

द्वारका (सेक्टर-9),  बुराड़ी, अलीपुर, बवाना, रोहिणी,  बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर,  पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिमी विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, नजफगढ़,  कंझावाला इन इलाकों में तेज बारिश और आंधी के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है, और तेज हवाएं और गरज-चमक का भी अनुभव हो सकता है।

मौसम में बदलाव का कारण-दिल्ली में इस समय अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अब स्थिति यह है कि मौसम ने करवट लिया है और अचानक तापमान में गिरावट के साथ आंधी-तूफान का असर दिखने लगा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि धूल भरी आंधी आएगी और कुछ हिस्सों में दिन में अंधेरा छा सकता है, जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान आंधी और बारिश के कारण यातायात में रुकावट और जनजीवन में परेशानी हो सकती है।

सावधानी बरतें-दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही इस बारिश और तूफान से प्रभावित होने के चलते लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहें और अगर संभव हो तो सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।