बिलासपुर/बिलासपुर जिले में प्रेम संबंध में हत्या जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ पहले सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती जब प्रेम में बदली और फिर विवाद में उलझी तो उसका अंत एक युवक को अपनी जान देनी पड़ी तो वही युवती को अब काल-कोठारी में दिन गुजरने पड़ेंगे, दरअसल न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी,यह पूरी घटना शहर के शुभम विहार इलाके की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कामता उर्फ भोला मधुकर के रूप में हुई है जो रतनपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव का रहने वाला था और वह वर्तमान में शुभम विहार स्थित एक हॉस्टल में रहकर उस्लापुर के एक होटल में काम करता था। वही हत्या की आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी, सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव की निवासी है।

दोनों की पहचान कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से युवती नाराज़ चल रही थी, इसी कारण से नाराज़गी के चलते आज सुबह आरोपी युवती चाकू लेकर युवक के हॉस्टल पहुंची।
और कमरे के भीतर दोनों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई,गुस्से में आकर युवती ने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई,हत्या के बाद आरोपी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश भी की। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।




