Skip to content

3 माह से गर्भवती महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाचं —

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 12 मे एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मिली जानकारी के अनुसार बीते 19 जून 26 को लगभग 10 बजे के आसपास तुलसी यादव पति नारायण पैंकरा 22 वर्ष खाना खाने के बाद कमरे मे गई,

पति और बच्चा बाहर ही थे ,कुछ देर बाद पति जब कमरे को खोलने का प्रयास किया नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया तो देखा तो महिला कि बंद कमरे मे साडी के फंदे से झूल रही थी, महिला को झूलते हुए देख परिजनों के होश उड़ गए,

किसी तरह परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतारा और देखा तो महिला तुलसी यादव की शरीर शांत हो चुकी थी, परिजनों ने घटना कि सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी ,परिजनों कि सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे जुट गई है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया है मामले कि जाँच अधिकारी एएसआई डेविड टोप्पो ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है, पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला 3 माह से गर्भवती बताई जा रही है, फॉरेनसिक टीम हॉस्पिटल पहुंची है, शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया है, वही घरघोड़ा पुलिस पुरे मामले मे गंभीरता से पूछताछ कर जाँच मे जुटी है,